फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया रघुनाथ जी मंदिर का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से श्री रघुनाथ जी मंदिर का 70 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रासलीला, रामायण पाठ, श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मंदिर में भंडारा हुआ, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 18 मई से चल रहे रामायण पाठ का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान ब्रज के कलाकारों ने रासलीला भी प्रस्तुत की। शुक्रवार को मंदिर संरक्षक राम सरन बतरा ने रामायण पाठ करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव आयोजन में डीके चड्डा, ओम प्रकाश कोचर, अशोक नारंग, सुदर्शन बतरा, अशोक नारंग और विहिप के महिला संकीर्तन मंडल का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें