फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : परीक्षा के पहले दिन 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद में आपस में चर्चा करतीं एपीएस की छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सीबीएसई के सत्र-दो की परीक्षाएं बुधवार से जिले में शुरू हो गईं। पहले दिन 10 वीं और 12 वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं हुईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया, साथ ही आंतरिक सचल दल की ओर से लगातार चेकिंग की गई। पहले दिन 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं सत्र-दो की परीक्षा जिले के केंद्रीय विद्यालय, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, आरके पब्लिक स्कूल में हुई। यहां पर सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं कराई गईं। पहले दिन परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को कोरोना बंदिशों से गुजरना पड़ा। कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों का शारीरिक तापमान लिया गया और हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया। इसके बाद परिचय पत्र पर अंकित क्यूआर कोड से मिलान के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान कक्षों में भी शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठाया गया।
आंतरिक सचल दल की ओर से कक्षों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों पर निगाहें रखी गई। हालांकि इस दौरान कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। पहले दिन सभी सेंटरों पर 1394 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1375 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

-
सभी केंद्र संचालकों को सीबीएसई की गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी जा चुकी है, कि वे किस प्रकार परीक्षाएं करवाएं। सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन

-रवींद्र भट्ट, जिला कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें