जीआईसी मे उत्तर पुस्तिका की जाँच करते शिक्षक।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन चारों सेंटर पर केवल 12 सौ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। रविवार को मूल्यांकन ने तेजी पकड़ ली। दूसरे दिन 10 हजार से अधिक कापियों का मूल्यांकन हुआ।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार केंद्रों पर हो रहा है। पहले दिन उप प्रधान परीक्षक ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षकों को दिखाया था। वहीं दूसरे दिन उप प्रधान परीक्षक समेत परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज में 2059, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 2046 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। जबकि श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अब तक छह हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। वहीं अब भी केंद्रों पर सभी परीक्षक नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसको लेकर डीआईओएस प्रवेश कुमार ने सभी गैर हाजिर शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।