फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : दहेज नहीं मिला तो छत से धकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। पिछले दिनों नगर के तहसील कंपाउंड में एक विवाहिता को छत से फेंकने का आरोप पति व ससुरालवालों पर लगा था। इस मामले में विवाहिता के पिता ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी कमल किशोर बिल्सी तहसील कंपाउंड में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को उनकी पुत्री सपना सागर व दामाद शैलेंद्र कुमार निवासी आंबेडकर नगर सहावर चुंगी रेलवे फाटक कासगंज उनके घर आए थे। आरोप लगाया कि दामाद ने दहेज में कार की मांग कर 19 अप्रैल को पत्नी सपना के साथ झगड़ा किया और उसे छत से धक्का दे दिया। इससे उसके दोनों पैर टूट गए और रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोटें आई हैं। सपना का दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है।
कमल किशोर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 15 फरवरी 2021 को शैलेंद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शैलेंद्र कुमार, सास रूपवती, ननद कामिनी, शिवानी, मानसी, देवर ब्रह्मजीत उर्फ चिराग दहेज में चार पहिया वाहन लाने को लेकर सपना का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार को पुलिस ने सपना के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें