फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में नीट अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) का पंजीकरण शुरू हो गया है। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद इन छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग भी शुरू हो गई है, ऐसे में इन सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ की ओर से निर्धारित राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों पर दाखिलों के लिए उप्र नीट द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। ऐसे में छात्र-छात्राएं 19 जनवरी से नीट की साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं 24 जनवरी तक निर्धारित सेंटरों पर काउंसलिंग करते हुए अपने अभिलेखों की जांच करा सकते हैं। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज को भी सेंटर बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। अब तक 368 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराने के बाद में अपनी-अपनी काउंसलिंग कराई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार सोमवार को भी काउंसलिंग होगी। उसके बाद में कॉलेज आवंटन प्रक्रिया होगी। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि नीट की काउंसलिंग कॉलेज में चल रही है। अब तक रजिस्टर्ड 368 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें