बिल्सी के बीडीवी कॉलेज में कविता-कहानी प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्राइमरी विभाग के कक्षा एक, दो और तीन के विद्यार्थियों के मध्य कविता और कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताएं सुनाईं।
प्रतियोगिता में कक्षा एक से आन्या सिंह, अनिका, हार्दिक, अक्ष, विवानशू कक्षा दो से दीक्षा, सुहानी, अरशुमा, कौशिकी एवं कक्षा तीन से आराध्या शर्मा, अदिति, फात्मा, नव्या, डिसेंसी अव्वल रही। इन्हे विद्यालय प्रशासन ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय के उप प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने बच्चों के क्रियाकलाप को देखकर हर्ष व्यक्त किया तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। सफल बनाने में सीमा वर्मा, प्रिंसी गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद