फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक ने शिक्षकों का वेतन रोका, बाबू ने निकलवा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हाल ही में एडी बेसिक ने सहसवान इलाके के स्कूलों में गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बताते हैं कि एक बीईओ के माध्यम से बाबू से साठगांठ कर ली गई। बिना एडी की जानकारी के संबंधित शिक्षकों का वेतन निकाल दिया गया। जानकारी मिलने पर एडी ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सहसवान क्षेत्र के करीब एक दर्जन स्कूलों को एडी बेसिक गिरवर सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों के गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोकते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं करीब एक सप्ताह पहले सहसवान क्षेत्र के कुछ विद्यालयों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें स्कूल के बंद होने और शिक्षक अनुपस्थित दिखाए गए। ऐसे में एडी बेसिक ने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। चर्चा है कि एडी के निर्देशों के कुछ समय बाद में बीईओ और बरेली के एक बाबू से सांठगांठ कर संबंधित शिक्षकों का वेतन निकलवा दिया गया। इसकी जानकारी जब एडी बेसिक को हुई तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बीईओ और बाबू का जवाब तलब किया।
इस संबंध में एडी बेसिक गिरवर सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है कि वेतन जारी हो गया है, जांच के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जवाब तलब भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें