फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: 'मैं पुलिसवाला हूं, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती', नशे में धुत सिपाही ने मकान मालकिन से की गालीगलौज

Mon, 22 Jan 2024 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही 25 दिसंबर को मकान में किराये पर रहने आया था। चार जनवरी की रात वह शराब पीकर अपने साथी के साथ आया। आरोप है कि सिपाही ने मकान मालकिन से अभद्रता और मारपीट की। 
विज्ञापन
महिला ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मोहल्ला चित्रांश नगर में किराये पर रहने आए सिपाही ने मकान मालिकन से गाली गलौज की। पिटाई करने का भी आरोप है। महिला का कहना है कि सिपाही ने उसे दबंगई दिखाई और उसके मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। इस पर महिला ने आरोपी सिपाही रोहित चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी सुमन शर्मा का कहना है कि उसके पति प्रवीन शर्मा बाहर नौकरी करते हैं। घर पर वह अपने बेटे अर्जुन शर्मा के साथ रहती है। 25 दिसंबर 2023 को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोहित चौधरी उनके घर किराये पर कमरा लेने आया था। उन्होंने सिपाही को कमरा देने से इनकार कर दिया था। इस सिपाही ने उससे आग्रह किया। इस पर उन्होंने किराये पर कमरा दे दिया। 

विज्ञापन

मकान मालकिन को दी धमकी 
सिपाही चार जनवरी को अपने एक साथी के साथ रात को 12 बजे शराब पीकर घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सिपाही ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो सिपाही ने जान से मारने की धमकी दी। उनसे कहा कि यह मकान मेरा है। मैं पुलिसवाला हूं, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। 

रात के दो बजे वह थाना सिविल लाइंस पहुंचीं। इधर, सिपाही वहां से भाग गया। महिला ने थाना पुलिस को पूरी बात बताई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें