चौथा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
चिकित्साधीक्षक गंगवार समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से भी जानकारी की। अधिकतर ग्रामीणों ने यही दोहराया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मृतक सोनू के पिता महेश से भी फोन पर बात हुई है। महेश बरेली में आंवला क्षेत्र के गांव गोंटिया निवासी हैं। चौथा बच्चा भी नन्हे के परिवार का है, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि अमित और सोनू की शुक्रवार तो बबिता की शनिवार शाम मौत हो गई थी। चिकित्साधीक्षक ने जांच रिपोर्ट सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेज दी है।
साहब, क्या करते बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराके
स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार और चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने अमित और बबिता के पिता नन्हे से यह भी पूछा कि बीमार बच्चों को लेकर वह कछला या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्यों नहीं लाए। जवाब में नन्हे का कहना था कि बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जो उचित लगा वही किया। पोस्टमार्टम कराके वह क्या करते।