फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था मिली खराब

विज्ञापन
सीडीओ गमिनी सिंगला जिला अस्पताल में दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करती हुई। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गमिनी सिंगला ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सीडीओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, वन स्टॉप सेंटर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी बातचीत की। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं और डॉक्टर की उपलब्धता संतोषजनक मिली। हालांकि सीडीओ ने अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताई।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अस्पताल आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का भी जायजा लिया। वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने सेंटर में मनोरंजन और समय बिताने से जुड़ी अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वहां आने वाली महिलाओं को मानसिक रूप से सहज माहौल मिल सके। संवाद
विज्ञापन


अस्पताल में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। बाकी सबकुछ सही मिला है। वन स्टॉप सेंटर में मनोरंजन के साधन बढ़ाने निर्देश दिए हैं। -गामिनी सिंगला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें