फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आस्था का सैलाब... दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गंगा दशहरा पर आस्था के सैलाब के साथ कछला घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। सोमवार तड़के से ही शुरू गंगा स्नान का दौर अपराह्न तक चला। करीब दो श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने के अनुमान के बीच घाट पर पूजा-अर्चना भी की गई। गंगा किनारे के दोनों घाट भीड़ से सराबोर नजर आए। आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। कछला गंगाघाट पर दशहरा के स्नान के मद्देनजर दूरदराज के श्रद्धालुओं का रविवार शाम से ही आना शुरू हो गया। सोमवार तड़के स्नान शुरू हुआ तो तापमान के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होता गया। सुबह में सात बजे के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम नजर आई, लेकिन इसके डेढ़- दो घंटे बाद बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले पूर्वी और पश्चिमी घाटों पर गंगा मैया के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही पूजन- किया। कई श्रद्धालुओं ने पूरोहितों और ब्राह्मणों से मंत्रोच्चार कराया। पूजन के बाद उन्हें दक्षिणा भी भेंट की गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं में आस्था को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। अपराह्न तक गंगा स्नान चलता रहा। सर्वाधिक भीड़ रेलवे और सड़क मार्ग के पुलों के आसपास रही। श्रद्धालुओं ने कन्या को भोज भी कराया। इसके अलावा गंगा किनारे के आश्रमों में भी श्रद्धालुओं की दस्तक रही। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। कुष्ठ आश्रमों में जरूरतमंदों को खानपान की सामग्री भेंट की गई। इधर, गंगाघाट के पास मेला में महिलाओं ने घरेलू इस्तेमाल की सामान की खरीदारी की। खानपान की दुकानों पर भी भीड़भाड़ दिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें