फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: येलो अलर्ट में जिला, सुबह-शाम छाएगा घना कोहरा

Tue, 19 Nov 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बढ़ती ठंड से गर्म कपड़ो में निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर समेत पूरे जिले में सोमवार को दिनभर धुंध छाई रही। वहीं, मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले चार-पांच दिनों से एकाएक मौसम पलटा। सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों को निकालने पर विवश कर दिया। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन सोमवार तड़के घना कोहरा व ठंडी हवा चल निकली।
दिन में 11-12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धुंध रही। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आलोक सागर ने मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें