बदायूं। जिले में युवा कल्याण विभाग की ओर से 30 नवंबर से ग्रामीण खेल लीग के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर खेल मैदान का चयन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 दिसंबर तक आयोजन की जाएगी। विभाग के अनुसार पहले ब्लॉक स्तर पर मौजूदा मैदान को देखा जाएगा। वहां पर जगह नहीं मिलने पर पास किसी इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एक ब्लॉक में दो दिवसीय प्रतियोगिता होगी। इस संबंध में यूपी कल्याण अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए संभावित तिथि 30 नवंबर तय की गई है। अंतिम तिथि डीएम की ओर से तय की जाएगी। उसके अनुसार खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताएं होगी। संवाद