फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नल में उतरे करंट से दिव्यांग किसान की मौत

विज्ञापन
हुकुम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
विज्ञापन
इस्लामनगर। नगला बारह गांव में शनिवार सुबह नल में उतरे करंट से दिव्यांग किसान की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव नगला बारह निवासी हुकुम सिंह (40) पैरों से दिव्यांग थे। वह खेताबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके आंगन में लगे नल में सबमर्सिबल की मोटर लगी है। शनिवार सुबह करीब सात बजे हुकुम नल से पानी पीने गए थे। इसी बीच मोटर की खुली तार नल के हत्थे से छू गई और उसमें करंट उतर आया। इससे हुकुम करंट से चिपक गए। उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। लाठी डंडे के सहारे उन्हें करंट से छुड़ाया गया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिवार में चीख पुकार मच गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। परिजनों के कहने पर शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया गया। हुकुम दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई फूल सिंह ने बताया कि उसके एक बेटा व तीन बेटी हैं। अब उनकी परवरिश की जिम्मेदारी हुकुम की पत्नी साधना के कंधों पर आ गई। किसान की मौत से पत्नी साधना का रो-रोकर बुरा हाल है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप ने बताया कि करंट से किसान की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें