फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश सिंह हो सकते  हैं नए डीपीआरओ

Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
सेल्फ पार्किंग कुर्सी
विज्ञापन
पहले भी इस पद पर रह चुके हैं यहां
विज्ञापन

डा. प्रीतम सिंह के मेडिकल लीव पर जाने के बाद खाली चल रही डीपीआरओ की कुर्सी पर शासन से दिनेश सिंह की पोस्टिंग किए जाने की चर्चा है। कानपुर उप निदेशक पंचायत राज विभाग कार्यालय में अटैच दिनेश सिंह पहले भी जिले में इस पद पर चार्ज संभाल चुके हैं। वह आगरा, हाथरस, हापुड़, अलीगढ़ और बरेली के डीपीआरओ भी रहे हैं।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह के मेडिकल लीव पर जाने के बाद शासन की प्राथमिकता ओडीएफ यानी खुले में शौचमुक्त करने का अभियान ठप हो गया था। करीब 29 गांव ओडीएफ होने से वंचित हैं। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से कवायद चल रही थी। शासन से लगातार ओडीएफ को लेकर दबाव था लेकिन इस दबाव के बीच डीपीआरओ प्रीतम सिंह ओडीएफ का काम अधूरा छोड़कर मेडिकल लीव पर चले गए। इसके चलते पिछले दिनों सीडीओ अच्छे लाल सिंह की संस्तुति पर जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने शासन से नए डीपीआरओ की मांग की थी। इसी कड़ी में दिनेश सिंह का नाम चर्चा में हैं। हालांकि फोन पर दिनेश सिंह ने बताया कि शासन से बदायूं पोस्टिंग का आदेश अभी नही मिला है। जैसे ही आदेश मिलेगा वह ज्वाइन करने आ जाएंगे। नये डीपीआरओ के अगले हफ्ते चार्ज लेने की संभावना है। सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने कहा है कि डीपीआरओ के आते ही ओडीएफ के अलावा पंचायत राज विभाग के अन्य काम भी पटरी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें