फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ा, बरामद नहीं हुआ सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कर्नाटक पुलिस ने बीते शुक्रवार को हिरासत में लिए गए ककराला के सभी 17 लोगों को छोड़ दिया है। चार दिन तक चली पूछताछ में पुलिस को सफलता नहीं मिली। अब कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अभी तक पुलिस को यह नहीं पता चला है कि सोना किसी को बेच दिया गया या फिर बदमाश ही दबाए बैठे हैं। कर्नाटक की 18 सदस्य पुलिस जिले में पिछले पांच दिन से डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक के दावणगेरे के न्यामती कस्बे में स्थित एसबीआई शाखा में 25 अक्तूबर की रात चोरी हुई थी। बैंक लॉकर में रखा 17 किलो सोना चोरी कर लिया गया था। इस मामले में कर्नाटक के दावणगेरे जिले की पुलिस जांच करते हुए ककराला पहुंची थी। बीते शुक्रवार को स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा एसओजी टीम के साथ कर्नाटक पुलिस ने दबिश देकर 17 लोगों को हिरासत में ले लिया था।
रविवार को पांच लोगों को छोड़ दिया गया। बाकी से पूछताछ के बाद जब पुलिस को सफलता नहीं मिली तो उन्हें भी सोमवार को छोड़ दिया। अब पुलिस अन्य की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि जिन बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी वह बदमाश पुलिस के अभी तक हत्थे नहीं लगे हैं। कर्नाटक पुलिस के सामने यह बड़ी चुनौती है कि उन्हें बदमाशों के साथ चोरी किया गया सोना भी बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें