केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में गुंडा बैठा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के गठबंधन के बाद भी जनता ने कमल खिलाया नहीं होता तो रामलला का मंदिर नहीं बन पाता। यह राष्ट्र का मंदिर हैं, सामाजिक एकता का मंदिर, हिंदू रामलला को भगवान के रूप में मनाते हैं। मुस्लिम अपना पुरखा मानें या पूर्वज मानें तो अच्छा है। 140 करोड़ देशवासियों के राम हैं और राम का मंदिर भी है।
अखिलेश और राहुल पर कसा तंज
उपमुख्यमंत्री ने बिल्सी के भगवान दास पैलेस में बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लेकर उनसे जुड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी भी कर दी। बोले, अखिलेश यादव की कुंडली में फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। ऐसा ही राहुल गांधी के साथ है। वह भी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उनकी कुंडली भी अखिलेश जैसी है।
पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव: भाजपा वाले घबराए हुए..., 14 में आए थे और 24 में चले जाएंगे; 10 बड़ी बातें
उन्होंने कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया। विकास तेजी से हो रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों और दंगाइयों की पार्टी है, तो भाजपा गरीबों, नौजवानों और किसानों की पार्टी है।
शिवपाल क्या, अखिलेश भी बदायूं से लड़े तो उन्हें भी हरा देंगे: वर्मा
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सपा प्रत्याशी को लेकर खुली चुनौती दे डाली। बोले, पुराना हिसाब चुकता करने के लिए अखिलेश ने चाचा शिवपाल को प्रत्याशी बनाया। शिवपाल को लगा कि हार जाएंगे तो वह मैदान से खिसक गए। चाचा शिवपाल क्या.. अखिलेश भी बदायूं सीट से चुनाव लड़ लें, भाजपा कार्यकर्ता उन्हें भी हरा कर भेज देंगे।