फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गरीब, किसान-नौजवान और महिलाओं को समर्पित है मोदी सरकार; बदायूं में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 23 Dec 2023 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबों की बात तो करती रही हैं, लेकिन असल में गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अंबियापुर चौराहे पर बने अशोक चौक और पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद मुजरिया रोड स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष विकास के साथ गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में करोड़ो लोगों को कोरोना टीके लगवाए गए और  95 से अधिक देशों को यह टीका भारत ने भेजा। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि जम्म-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। समान नागरिक संहिता के लिए भी कार्य शुरू हो चुका है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो सका है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आज हमारा शासन मजबूत है। जब हमारे ऊपर हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पहले की सरकार सेना को जवाबी कार्रवाई की छूट नहीं देती थी और आज हम गोली का जवाब गोले से देते हैं। 

विज्ञापन

'सरकार ने गरीबों की जरूरतों को पूरा किया'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबों की बात तो करती रही हैं, लेकिन असल में गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। प्रधानमंत्री गरीबों की समस्या को जानते हैं, इसीलिए उनके नेतृत्व में सरकार ने गरीबों की जरूरतों को पूरा किया। इसी का परिणाम है कि गरीबों को घर और शौचालय, बिजली का कनेक्शन, पीने का पानी और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं मिली है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। प्रधानमंत्री ने कड़े और बड़े फैसले लेकर साबित कर दिया कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुंचाने का काम भारत के अलावा कोई देश नहीं कर सका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संभव हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें