फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने दी जान: मरने से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, कहा- छह लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

Sat, 23 Dec 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी गांव के नजदीक बाग में चंदौसी के युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया, जिसमें छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक सौरभ शर्मा ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। वह कुछ लोगों से परेशान था। आरोपियों ने सौरभ का ई-रिक्शा बिकवा दिया था और उसके पूरे रुपये भी नहीं दिए थे। उसकी बैटरी तक बेच दी थी, जिससे परेशान होकर उसने ओरछी के नजदीक एक बाग में फंदे से लटककर जान दे दी। उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमें उसने छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक सौरभ शर्मा पड़ोसी जिला संभल के चंदौसी कस्बे के मोहल्ला हनुमान गढ़ी का रहने वाला था। उसके परिवार वालों का कहना है कि सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसने कुछ समय पहले एक ई-रिक्शा खरीदा था। वह लगातार उसकी किस्तें जमा कर रहा था लेकिन इसके बावजूद किस्त जमा करने वाले और कुछ अन्य लोग उसे परेशान कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: शिक्षक ने कैंची से काटे छात्रा के कोट के बटन, विरोध करने पर स्कूल से निकाला
विज्ञापन

 
उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने सौरभ का ई-रिक्शा भी बिकवा दिया। उसका ई-रिक्शा 37 हजार रुपये का बिका था, जिसमें उसके पास केवल 27 हजार रुपये ही आए थे। बाकी रुपये एक युवक ने ले लिए। बाद में उसके ई-रिक्शा की बैटरी भी बिकवा दीं और उसका रुपया भी अपने पास रख लिया। इससे युवक काफी परेशान था। वह शुक्रवार सुबह घर से निकला था।

विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव 
इधर, शनिवार सुबह ओरछी गांव के नजदीक एक बाग में उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या से पहले अपना एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिसमें उसने छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर इसमें कार्रवाई की जाएगी।

'मेरे घरवाले रोटी को परेशान'
सौरभ शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले रात में सड़क पर चलते हुए वीडियो बनाया। इसमें वह रोते हुए दिख रहा है। वह कहता है कि छह लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मेरे घरवाले रोटी के लिए मोहताज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें