फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्रियां पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को उपाधि का वितरण किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को उपाधि वितरण मेला लगाया गया। कॉलेज में लगे उपाधि मेले में छात्राओं को डिग्रियों का वितरण किया गया। इन्हें पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। साथ ही कॉलेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य ने उपाधि वितरण करते हुए छात्राओं को बताया कि जीवन पथ पर संयम, धैर्य के साथ चलने वाला व्यक्ति हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। पुरातन छात्रा कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक नृत्य देशभक्ति गीत पर नृत्य व गायन समेत कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने घूमर गीत पर राजस्थानी लोक नृत्य, कामिनी आदि ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
पुरातन छात्राओं में सायमा, महाम जावेद, नैना वार्ष्णेय, उर्मिला गीता, रितु, अंजुम फातमा, साक्षी, इकरा परवीन, सना, संध्या, विनीता आदि ने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना ने किया, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें