फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गदगांव में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के कर्रगांव निवासी नेम सिंह के मुताबिक उन्होंने करीब दो साल पहले अपनी बहन 24 वर्षीय रुक्मिणी का विवाह गदगांव के रंजीत के साथ किया था। रविवार रात रुक्मिणी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले उसकी लाश छोड़कर भाग गए। पड़ोसियों ने रुक्मिणी के मायके वालों को सूचना दी। देर रात नेम सिंह अपने परिवारवालों के साथ गदगांव पहुंच गए। फिर उन्होंने पुलिस को बुला लिया। उनका आरोप है कि ससुराल वाले रुक्मिणी को दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। रविवार रात नेम सिंह ने तहरीर देकर रुक्मिणी के पति रंजीत, ससुर मेघ सिंह, सास उर्मिला, देवर गोविंद और ननद लक्ष्मी व चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें