फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाम को छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटे, सुबह घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Apr 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली कस्बे में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
अरुण कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कस्बे की बद्रीप्रसाद कॉलोनी में शनिवार रात 30 वर्षीय युवक अरुण कुमार पाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह नगर पालिका में स्वर्ग वाहन का चालक था। 22 अप्रैल को उसके छोटे भाई विकास कुमार की शादी है। वह शाम के समय ही उसकी शादी के कार्ड बांटकर आया था और कमरे में जाकर सो गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी अरुण कुमार चार भाई थे। चार साल पहले उसका बड़ा भाई भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर चुका है। परिवार वालों के अनुसार घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। वह शाम के समय अपने छोटे भाई विकास की शादी के कार्ड बांट कर आया था। उसके घर में ही बाहरी ओर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। उसका शव दुकान में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें