वजीरगंज के कटोरा बाबा मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
- फोटो : BADAUN
वजीरगंज। क्षेत्र के गांव पस्तोर और बन्नी घाट के मध्य स्थित कटोरा बाबा मंदिर धाम पर बुधवार से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पीतांबर वस्त्र धारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा ने दोनों गांवों में भ्रमण किया।
कलश यात्रा लिंक मार्ग से होती हुई पुन: कोटरा बाबा मंदिर स्थित कथास्थल पहुंची। यहां आचार्य शिवओम शंखधार और अरुण मिश्र ने वेद मंत्रों के साथ विधिवत कलश पूजन कर कलश की स्थापना कराई। भागवत कथा का आयोजन 27 जून तक होगा। 28 जून को यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। संवाद