राजकीय मेडिकल कॉलेज में योग करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को योग कराया गया। उन्हें योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही योग को नियमित करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज में पतांजलि योग पीठ हरिद्वार के योग निरीक्षक हरेंद्र सिंह और जीएस राठौर ने योग कराया।
नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में राजकीय डिग्री कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज व ब्लूमिंगडेल स्कूल के सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने किया। इस मौके पर चारों संस्थानों के एनसीसी अधिकारी कैप्टन विजय कुमार गौतम ,कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. श्रद्धा गुप्ता व अपर्णा यादव समेेत डॉ. मोहन लाल मौर्य, डॉ. शिवराज कुमार आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय में योग कराया गया। प्रशिक्षक के रूप में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अभिलाषा यादव रहीं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. डाली, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. बरखा आदि मौजूद रहे। बीआईएमटी में प्रबंधक आशीष सिंघल, योग प्रशिक्षक दीपेश कुमार, प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं के साथ योग किया। मदर एथीना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने योग किया। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि योग करने से बीमारियां दूर होती है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार त्यागी के नेतृत्व में बच्चों ने योग किया। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानचार्य वंदना पांडेय, स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी, निर्देशक छवि त्रिवेदी ने योग कराया। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगरिया हरदास में योग दिवस मनाया गया। स्काउट भवन व प्रशिक्षण केंद्र पर योग कराया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट मोहम्मद असरार, जिला सचिव आलोक पाठक आदि मौजूद रहे।