हवन-पूजन करते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा ने भगवान परशुराम की कर्मस्थली सरसोता में सोमवार को अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर हवन-पूजन किया। भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर उनके शौर्य को याद किया। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग सहसवान के सरसोता पहुंचे। यहां परशुराम भगवान द्वारा निर्मित कुंड में स्नान करके हवन-पूजन कर आराध्य भगवान परशुराम को जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, ब्राह्मण चेतना परिषद जिला अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय, परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा, अनिल उपाध्याय, रवि ओझा, कल्लू पंडित, पप्पू शर्मा, अजय पाठक, अनुज मिश्रा आदि रहे। संवाद
-----------
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, भंडारा आज
बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की ओर से मंगलवार को अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शाम को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे हवन-पूजन होगा। इसके बाद 12 बजे से मंचीय कार्यक्रम, 3:30 बजे से शोभायात्रा के बाद पांच बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा का माल्यार्पण किया जाएगा। शाम छह बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी वागीश पाठक, बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा रहेंगे। बरेली के मेयर उमेश गौतम समेत कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। संवाद