फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मानसिक शांति और सुकून से जी सकते हैं बेहतर जीवन’

विज्ञापन
प्रवचन करते संत ।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक लॉन में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से ‘अंतर्नाद’ एक भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग बंगलुरु आश्रम से पधारे स्वामी सत्य चैतन्य, पृनिल सलूंके ने लोगों को मानसिक शांति व सुकून से जीने का रास्ता बताया। कहा कि व्यर्थ का तनाव लेकर हम अपनी और दूसरों की शांति नष्ट करते हैं।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग बदायूं परिवार की मीरा सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी व अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या से लोगों में मानसिक तनाव बढ़ा है। जीवन शैली तनावग्रस्त हो चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को अपने लिए कुछ समय निकालकर योग, व्यायाम, ध्यान व सत्संग के महत्व को समझा और मानसिक व आध्यात्मिक सूकून के लिए इस भक्तिमय संध्या का आयोजन किया।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग बदायूं परिवार के शिक्षक सौरभ शर्मा ने सभी सांध्य आगंतुकों का अपनी टीम के सदस्यों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों में रविकांत रस्तोगी, अविरल गुप्ता, कुलदीप, सीमा शर्मा, कीर्ति, सुमन, तृप्ति रस्तोगी, सान्या, गीतिका व रीना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें