सरसोता मेला में लगे झूले और खेल तमाशे। संवाद
- फोटो : BADAUN
सहसवान। ऐतिहासिक सरसोता कुंड पर चल रहे एकादशी मेले में श्रद्धालु जुटने लगे हैं। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजा-पाठ करने के साथ खरीदारी भी कर रहे हैं। 12 मार्च से शुरू हुआ सरसोता मेला 16 मार्च तक चलेगा। रविवार को मेले में काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सरसोता कुंड में स्नान करने के बाद पूजा-पाठ किया और मंदिरों में माथा टेका।
सरसोता कमेटी के नोडल अधिकारी तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने रविवार को मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। यहां व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेले में खेल-तमाशों के साथ दुकानों पर भी भीड़ जुट रही है। बच्चे झूलों का आनंद ले रहे हैं। मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। संवाद