उझानी (बदायूं)। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक और खेलकूद सप्ताह में शनिवार का दिन नृत्य प्रतियोगिता के नाम रहा। प्रतिभागी बच्चों ने नृत्य के जरिये समां बांध दिया। कक्षा स्तर पर सृष्टि, माधव, वैष्णवी और अंशिका राठौर ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
इससे पहले जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन, नेहा गोयल, मोना माहेश्वरी और मीनू वार्ष्णेय ने गणेश भगवान की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने छात्र और छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्व भी समझाया। नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा एक में सृष्टि गुप्ता प्रथम, अक्षिता द्वितीय, अमीका तृतीय, कक्षा दो में माधव छाबड़ा प्रथम, माधव गुप्ता द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय, कक्षा तीन में वैष्णवी शर्मा प्रथम, दीपांशी तोमर द्वितीय समायरा सैफी तृतीय, कक्षा चार में अशिंका राठौर प्रथम, धन्य जैन द्वितीय, अर्णव गोयल ने तृतीय स्थान पाया।
अक्षत शर्मा, कृष्णा माहेश्वरी, रौली मिश्रा, नव्या गोयल, तनिष्का साहू, तानिया, दक्ष, वंशिका गुप्ता, श्रेष्ठा अग्रवाल, पाखी शर्मा, तान्या, आराध्या, तनुष्का, प्रतिज्ञा, प्रांजली गुप्ता, प्रतिभा, शिखा सचदेवा, रिया मिश्रा, अंशिका शर्मा, अभय, अंकित, आयुष, शशांक समीर, शिवांश, हर्षवर्धन आदि का भी नृत्य सराहा गया। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने प्रतिभागियों के हौसले की तारीफ की। काजल श्रीवास्तव, प्रिया सक्सेना, पूजा शर्मा, कोमल, शिवानी और दीपक आदि का सहयोग रहा। संवाद