बिल्सी में हनुमानगढ़ी मंदिर पर हुए माता रानी के जागरण के दौरान सजा दरबार और श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर शुक्रवार को मां भगवती का जागरण कराया। यहां माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। उसके बाद हवन-यज्ञ हुआ।
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ कराया। इसके बाद संजीव खुशिया पार्टी के कलाकारों ने मां भगवती की भेंटें सुर्नाईं। जागरण में बीच-बीच में भगवान गणेश, श्री शंकर-पार्वती, मां दुर्गा, हनुमान जी की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। उसके बाद शनिवार सुबह यहां मां की विशाल आरती की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
इस मौके पर चेतन यादव, अंकित यादव, सोनू यादव, मुनेश यादव, बब्लू यादव, आयुष यादव, धर्मवीर यादव, जयसिंह यादव, जगवीर यादव, अभिषेक यादव, लालू यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद