फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनियों ने मनाया अजीतनाथ का जन्म-तप कल्याणक

विज्ञापन
बिल्सी के जैन मंदिर में पूजा करता श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर भगवान अजीतनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया। यहां सर्वप्रथम सुनील कुमार जैन, निर्भय कुमार जैन, सतीश जैन ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी ने बताया कि अजितनाथ जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में वर्तमान अवसर्पिणी काल के द्वितीय तीर्थंकर है। अजितनाथ का जन्म अयोध्या के राजपरिवार में माघ के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इनके पिता का नाम अजितशत्रु और माता का नाम विजया था। अजितनाथ का चिह्न हाथी था। भारत वर्षीय श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि जैन धर्म का त्याग से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान अजिताथ की कुल आयु 72 लाख पूर्व की थी। इस मौके पर ममता जैन, रीता जैन, रेखा जैन, सोनिल जैन, अनुपम जैन, अविरल जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें