गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज की स्वयं सेविकाओं को जानकारी देतीं कार्यक्रम अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस की तृतीय छात्रा इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन नगला शर्की में हुआ। इसमें ग्रामीणों ने समाज की कुरीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के प्रथम सत्र में स्वंयसेविकाओं ने समाज की कुरीतियों का जिक्र करते हुए उनका उन्मूलन करने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र नगला मंदिर के परिसर में हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सोनी गुप्ता ने कहा कि आज समाज तेजी से बदल रहा है और नई पीढ़ी को समाज की कुरीतियों से कोई सरोकार नहीं है। अपितु कहीं कहीं वर्तमान में भी पर्दा प्रथा, अशिक्षा, लड़के-लड़की में भेदभाव जैसी चीजें देखने को मिल जाती हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य ने कहा कि आज समाज में जो कुरीति सबसे अधिक प्रचलन में है वह दहेज है, जो समाज के लिए अभिशाप है। हम सबको इस सामाजिक विसंगति को मिटाना होगा और दहेज देने व लेने से परहेज करना होगा। इस मौके पर कोमल मिश्रा, दिव्यांशी वर्मा, अंशिका चौहान, लक्ष्मी राठौर, आकांक्षा मिश्रा, मोनिका गोस्वामी, लक्ष्मी राठौर, आकांक्षा मिश्रा, मोनिका गोस्वामी, पूर्वी आदि स्वयंसेविकाओं ने कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार व्यक्त किए। संवाद