बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई में शनिवार को श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में पिछले वर्षों की भांति खाटू श्याम की गुणगान निशान यात्रा झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई, जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा भी की।
निशान यात्रा को लेकर यहां कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थी। सुबह छह बजे वार्ष्णेय धर्मशाला में स्थित बाबा के मंदिर में भक्तों ने निशान का पूजन किया, साथ ही यहां 56 व्यंजनों से बाबा के भोग के साथ आरती की गई। उसके बाद गांव की प्रमुख गलियों से निशान पद यात्रा शुरू की गई। गांव में जगह-जगह इसका स्वागत किया गया।
निशान यात्रा में सभी भक्तों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। बच्चों एवं महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा को सफल बनाने में नवीन कुमार, सुमित गुप्ता, कौशल बाबू, कृष्ण गोपाल, धनपाल, सौरभ कुमार, रामौतार, राधा रानी आदि का सहयोग रहा।
बिल्सी में आज होगा श्याम बाबा का संकीर्तन
बिल्सी। नगर की श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम बाबा का प्रथम भव्य संकीर्तन का आयोजन रविवार को होगा। इसको लेकर यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम नगर के मोहल्ला संख्या एक में हाईवे स्थित प्लाट पर शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान यहां बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही दिव्य शृंगार, छप्पन भोग, इत्रवर्षा, फूलों की होली के साथ भव्य आरती की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की शिवानी राजपूत, अलीगढ़ के राजेश राणा, गाजियाबाद के रवि राज, कवि राज हिस्सा लेंगे। संवाद
श्रद्धालुओं ने भव्य शृंगार कर बाबा पर चढ़ाया चोला
बिल्सी। नगर के मुख्य बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में शनिवार सुबह नव वर्ष पर यहां श्री हनुमान बाबा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया।
इसके बाद शाम को आरती एवं छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में समिति के नवरतन वार्ष्णेय, अनुराग माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, मनीष पाल, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, नीशू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, मनोज कुमार, राजीव वार्ष्णेय, ऋतिक बाबू, लव कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं नगर की गल्ला मंडी में व्यापारियों ने विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ कराया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
नववर्ष पर गल्ला मंडी में सुंदरकांड का पाठ कराते व्यापारी। संवाद- फोटो : BADAUN