फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ भक्तामर विधान पाठ

विज्ञापन
बिल्सी जैन मंदिर पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर भक्तामर का पाठ करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर महामंत्र णमोकार का पाठ एवं भक्तामर विधानपाठ हुआ।
विज्ञापन

यहां जैन समाज के लोगों ने सर्व प्रथम भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। इसमें जैन समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद संध्या भगती एवं 48 दीपों से भगवान जिनेंद्र स्वामी की आरती की गई। लोगों ने वर्ष 2021 को विदाई देते हुए नववर्ष मंगलमय होने की कामना भी की। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बाद में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रशांत जैन, डॉ. आरती जैन, संतोष जैन, सुनील जैन, नीरेश जैन, अनिल जैन सोनी, अमित जैन, दीपू जैन, रीता जैन, रेखा जैन, स्वीटी जैन, मोना जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें