फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में अंजलि, गायन में राधा ने बाजी मारी

विज्ञापन
बिल्सी के महाराणा प्रताप कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, रितु राठौर, मोनी ने द्वितीय एवं सिमरन ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में राधा ने प्रथम, मोनी ने द्वितीय, महक ने तृतीय स्थान, देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में वैष्णो देवल ने प्रथम, अंशिका माहेश्वरी ने द्वितीय, संजीदा और रितु राठौर ने तृतीय स्थान पाया।
रंगोली में शालिनी ने प्रथम, रितु राठौर ने द्वितीय, मोनी-सोनम ने तृतीय स्थान पाया। विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वसुधा ने सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कोरोना काल में आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं एवं उनसे लड़ने के उपायों को बताते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर तत्पर रहने को कहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डॉ. शाहाबुद्दीन अली खां, डॉ पंकज कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। संचालन प्रभारी आराधना वर्मा ने किया। इस मौके पर अब्दुल रहीस, सुभाष बाबू, अदिति, अंजलि, सौम्या माहेश्वरी, सत्येंद्र, समीर, दलवीर, नीरेश यादव, कनिष्का, सिमरन, जितेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें