फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 जोड़े एक दूसरे के हुए

विज्ञापन
बिसौली में हुए सामूहिक विवाह में मौजूद नव दंपती, जनप्रतिनिधि व अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। सामूहिक विवाह समारोह में 84 जोड़े मंगलवार को विवाह बंधन में बंध गए। इन्हें भाजपा विधायक कुशाग्र सागर, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय ने आशीर्वाद व दहेज का सामान देकर विदा किया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कुशाग्र सागर रहे। इस दौरान 30 हिंदू ,सात मुस्लिम और 47 जोड़े बौद्ध रीति रिवाज से विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान सीओ विनय चौहान, सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, मुकेश शर्मा, नीटू पाल, अनिल रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख सरला दिवाकर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा, विमल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
सिलहरी। ब्लॉक सालारपुर पर भी सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 33 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विचित्रा देवी, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल मौजूद रहे। संचालन जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें