फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद में युवक ने खुद को गोली, मौत

Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ककराला।
विज्ञापन
suside - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- कमरे से बरामद हुआ तमंचा और कारतूस का खोखा
विज्ञापन

- अलापुर थाने के ककराला के वार्ड नंबर 20 की घटना
अवसाद के शिकार युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात शुक्रवार सुबह की है। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के कमरे से 315 बोर का तमंचा और इसमें फंसा हुआ कारतूस का खोखा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। परिवार वालों ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी थी।
विज्ञापन

अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर 20 निवासी 40 वर्षीय अकरम पुत्र बल्लू खां काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। परिवार वाले उसका इलाज भी करा रहे थे। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अकरम ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद करके गोली मार ली। उसने गोली सीने में मारी। गोली आर-पार हो गई। फायर होने की आवाज सुनकर परिवार वाले पहुंचे तो यह नजारा देखकर दंग रह गए। खबर मिलने पर ककराला चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 315 बोर का तमंचा और उसमें फंसा कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 16 साल और छोटी बेटी की उम्र करीब पांच साल है। दो भाइयों में अकरम दूसरे नंबर का था। उसके इस कदम से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें