फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Tue, 11 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। उसकी शिनाख्त भगवानीपुर निवासी कुंवरसेन के रूप में हुई है। कुंवरसेन मध्य प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। छह महीने बाद वह गांव लौटा था। घर पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव भवानीपुर निवासी कुंवरसेन (27) पुत्र भगवानदास मध्य प्रदेश में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। छह महीने बाद वह रविवार को वहां से अपने घर के लिए चला था। उसने फोन पर परिवार वालों को सोमवार शाम तक घर पहुंचने की बात बताई थी। सोमवार शाम तक कुंवरसेन घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी ऑफ जा रहा था। परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार शाम गांव के लोगों ने जंगल में शव पड़ा देखा। उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की बात कही जा रही है।
खबर मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कुंवरसेन के रूप में हुई। उसके परिवार वाले भी वहां आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि कुंवरसेन की हत्या लूट के बाद की गई है। वह छह महीने बाद घर लौटा था। उसके पास रुपये भी थे, लेकिन कुंवरसेन के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-प्रदीप यादव, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें