फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक, वजीरगंज में पकड़ा गया बूचड़खाना

Tue, 11 Oct 2016 11:16 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कादरचौक, वजीरगंज में पकड़ा गया बूचड़खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीवित गोवंशीय पशु, खालें और मांस बरामद
विज्ञापन

चार तस्कर किए गिरफ्तार, छह तस्कर भाग निकले
 पुलिस ने कादरचौक के जंगल और वजीरगंज एक घर में चल रहा बूचड़खाना पकड़ा। मौके से चार तस्कर धरे गए लेकिन छह भागने में सफल रहे। सभी पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कादरचौक में मांस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। एसएसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस टीमों की प्रशंसा की है।  वजीरगंज में दो जीवित गोवंशीय पशु, दो पश्ुाओं की खाल के साथ पशु काटने के औजार मिले हैं। 
कादरचौक। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि गौरामई गांव के जंगल में मांस तस्कर गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं। मांस ले जाने के लिए मैजिक वाहन भी वहां है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की। पुलिस टीम को देखकर मांस तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से रमजानपुर निवासी मुजाहिद और जहीर को दबोच लिया। गौरामई निवासी इसरार उर्फ खलीफा और शमसुद्ीन भाग निकले। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस ने तीन गोवंशीय पशु बरामद किए। मौके से दो बाइक, एक मैजिक वाहन, पशु काटने के औजार भी मिले हैं। गिरफ्तार तस्करों के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

वजीरगंज/सैदपुर। सोमवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि हतरा गांव में इलियास के घर में गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है। यहां से मांस दूसरे स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। एसओ नरेश कयश्प ने फोर्स के साथ मौके पर छापामारी की। पुलिस ने मौके से दो जीवित गोवंशीय पशु, दो पशुओं की खाल, पशुओं के अवशेष और पशु काटने के औजार बरामद किए। पुलिस ने रदीफ पुत्र असलम, राशिद पुत्र रहीश निवासी हतरा को गिरफ्तार किया। इलियास पुत्र नवाब, बाजिद अंसारी पुत्र अलीजान, मुकीम पुत्र भूरे निवासी हतरा, छुन्नन सैदपुर निवासी फरार हो गए। 
विज्ञापन

------
गोवंशीय मांस समेत चार तस्कर गिरफ्तार
सिलहरी। सिविल लाइंस थाने की खेड़ा नवादा पुलिस ने गोवंशीय मांस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज सत्यसिंह यादव को खबर कि दो बाइक से चार तस्कर गोवंशीय पशुओं का मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर द्रोपदी देवी कॉलेज के पास इनको दबोच लिया। पकड़े गए मांस तस्कर आदिल, गुड्डू पुत्र निसार, नवासे पुत्र बच्चन और आस मोहम्मद पुत्र महमूद सालारपुर के निवासी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें