फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत के दौरान झगड़े में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में बुधवार शाम दावत के दौरान कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने महिला समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बसोमा निवासी सदाकृष्ण और हरीशंकर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम की दावत में पहुंचे थे। सदाकृष्ण खाना परोसने को बढ़ा तभी हरीशंकर ने उस पर सब्जी को लेकर कटाक्ष कर दिया। विरोध करने पर हरीशंकर, हरीओम, दिनेश और वीरसिंह ने सदाकृष्ण, उसकी पत्नी फूलवती और नितिन को पिटाई कर दी। तीनों घायल हो गए।
कार्यक्रम में मौजूद आरोपियों को समझाकर शांत किया। घरवाले घायलों को लेकर देर रात  ही कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने हरीशंकर समेत चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें