फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ चार लग्जरी कारें बरामद

Tue, 07 Apr 2015 12:25 AM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर इसकी निशानदेही पर चोरी की चार लग्जरी कारें और एक बाइक बरामद की है। गिरोह के दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। एसएसपी सौमित्र यादव ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसओ भोलू सिंह भाटी, एसआई परवेंद्र सिंह, कांस्टेबल इंद्रदेव, रविंद्र, सर्वेश, अमरपाल के साथ वांछितों की तलाश में निकले थे। उनको मुखबिर से सूचना मिली कि गांव वनकोटा के पास वाहन चोर गिरोह के लोग खड़े हैं। इनके पास दिल्ली से चुराई गई गाड़ियां हैं। पुलिस ने वनकोटा पहुंच कर बदमाशों की घेराबंदी करके वजीरगंज थाने के गांव जखौलिया निवासी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। इसके दो साथी वनकोटा निवासी प्रवेश और अनूप भागने में कामयाब हो गए। गोविंद की निशानदेही पर पुलिस ने एक वैगनआर, एक टाटा इंडिको, सेंट्रो, होंडा सिटी, इंडिका कार और एक होंडा बाइक बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोग दिल्ली और एनसीआर के इलाकों से कारें चुराकर उनके फर्जी कागजात बनवाकर बेचते थे। पुलिस का दावा है कि अनूप इस गिरोह का लीडर है। गोविंद के दोनों फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें