फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Fri, 17 Mar 2017 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
नाली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
-मिठाई विक्रेता का काउंटर तोड़ा, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज
 नगर के बंबा चौराहे के निकट गुरुवार सुबह एक मिठाई विक्रेता और कुछ लोगों में नाली के ऊपर पड़ रही स्लैब को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से गर्म तेल डाल दिया गया। दूसरे पक्ष ने मिठाई विक्रेता का काउंटर तोड़ दिया। दोनों ही ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनको मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नंबर दो के वागीश माहेश्वरी की बंबा चौराहे के निकट मिठाई की दुकान है। उसके बराबर एक गली है। यह मुख्य सड़क से काफी नीचे है। इस नाली पर स्लैब डालने का काम गुरुवार सुबह शुरू हुआ था। निर्माण चल रहा था। इसी दौरान मिठाई विक्रेता और मोहल्ले के लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो काफी देर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गर्म तेल फेंक दिया। इससे संजीव माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, संदीप कुमार, रेखा रानी, पूनम माहेश्वरी, अमन झुलस गए। दूसरे पक्ष ने मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसमें वागीश माहेश्वरी और राम माहेश्वरी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल और झुलसे हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें