पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत समऊर बाजार पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। गेहूं के खेत में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार की सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने समऊर बाजार पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर गेहूं के खेत में शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। उसके सिर और नाक पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से कुछ रद्दी कागज, तंबाकू की पुड़िया व डिबिया मिली। शव की पहचान नहीं हो सकी।