फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर में  बच्ची की मौत, 10 लोग घायल

Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उसहैत में कच्चे पुल के पास ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
-सभी घायल अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक
 कस्बे में कच्चे पुल के पास ओवर टेक के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में टकरा गए। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का शिकार सभी लोग अटैना गंगा घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
थाना क्षेत्र के गांव विशनपुरी के लोग शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अटैना गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। दोपहर तो यह वहां से वापस आ रहे थे। रास्ते में कच्चे पुल के पास ओवर टेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में दिनेश की बेटी की मौत हो गई। गांव के मैकूलाल (35), माधुरी (12), खुशबू (16), गोविंद (10), अर्जुन (9), अमित (10), वीरेश (11), रीतेश (9), नन्हे (10) समेत 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

--------
अनियंत्रित मैजिक पलटा, 12 लोग घायल हुए
 गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों से भरा मैजिक वाहन सादपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव सादपुर के ग्रामीण शुक्रवार को मैजिक वाहन से गंगा स्नान के लिए अटैना घाट जा रहे थे। इनका मैजिक वाहन गांव सादपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अभिगांव निवासी रेवती (17), गीता (14), शंकर (59), रेनू (12), नन्ही (40), रौना (58), रिंकी (5), विमला (37), शिवानी (9), रामश्री (50), बिट्टन (40), जयंती (45) समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद इनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें