फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दंपति की मौत

Thu, 05 Nov 2015 12:26 AM IST
सहसवान।बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटने से थाना क्षेत्र के गांव नरसेना निवासी राजेंद्र और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में सगे भाइयों समेत चार लोग घायल भी हुए हैं। हादसा बुधवार रात आठ बजे सहसवान-कछला रोड पर गांव जौनेरा-बढ़ेरिया के बीच हुआ।
सहसवान के गांव नरसेना निवासी राजेंद्र (50) पुत्र रामौतार अपनी पत्नी सीमा (46) के साथ बुधवार को सहसवान आए थे। दंपति गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी इनके गांव का एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिल गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के सगे भाई राय सिंह, सुरेश पुत्रगण रामस्वरूप और कादरचौक गांव के पांडेय नगला निवासी देंवेद्र पुत्र फूल सिंह आलू का बीज लेकर नरसेना लौट रहे थे। गांव वापस जाने के लिए राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान-कछला रोड पर गांव जौनेरा-बढ़ेरिया के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। राजेंद्र और सीमा की इसके नीचे दबकर मौत हो गई। राय सिंह, सुरेश और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर पहुंचे पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर किसी तरह से दोनों शव को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें