Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
बुर्राफरीदपुर के मैकेनिक प्रमोद यादव की हत्या में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने सोमवार शाम दबोच लिया। नामजदों में शामिल शिक्षक रनवीर सिंह को लेकर पसोपेश के बीच पुलिस ने हालांकि तीनों आरोपियों का चालान कर दिया लेकिन शिक्षक को क्लीनचिट मिल सकती है।
प्रमोद हत्याकांड में मृतक के भाई सरदेश ने पांच लोगों को नामजद कराया था। नामजदों में गोविंद का पुलिस ने एक दिन पहले ही आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने कालीचरन, जगऊ और सतीश को दबोच लिया। तीनों से पूछताछ की गई। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान करने से पहले मेडिकल भी कराया गया है।
हत्याकांड में शिक्षक रनवीर सिंह को भी नामजद कराया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो विवचेना के दौरान शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। शिक्षक को हालांकि पांच दिन पहले मृतक के घरवालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन उसका चालान नहीं होने से साफ है कि उसे क्लीनचिट मिल सकती है। मंगलवार को जिन तीन आरोपियों का चालान किया गया उनमें शिक्षक का बेटा कालीचरन भी शामिल है। प्रमोद की हत्या तीन अक्तूबर की शाम उसी के घर में गोली मारकर कर दी गई थी।