फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग और पथराव से तनाव

Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
11 नामजद समेत तीन दर्जन लोगों पर बलवा का मुकदमा
आसफपुर में घटना, दो लोग घायल 
 फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से 11 लोगों को नामजद करते हुए तीन दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन

रविवार रात आसफपुर निवासी अनुज पाठक का गांव के ही फकीर उद्दीन से विवाद हो गया था। अनुज के अनुसार इलाके में जुआं होता है, जिसका विरोध करने पर फकीर उद्दीन पक्ष के लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बाद में पथराव और फायरिंग की, जिसमें उनके भाई शरद पाठक और उन्हें चोटें आईं। मामला दो पक्षों का होने की वजह से गांव में तनाव फैल गया। अनुज की ओर से फकीर उद्दीन, अकील, सिराजुद्दीन, फैयाज और निशार के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, फकीर उद्दीन का आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर अनुज पाठक ने उनसे मारपीट की। फकीर उद्दीन की ओर से अनुज पाठक, शरद पाठक, पप्पू, पप्पन उर्फ दुष्यंत और सोनू को नामजद करते हुए 25 लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आसफपुर चौकी इंचार्ज राकेश चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में पूरी तरह से शांति है। तनाव की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें