पांच लोग नामजद, सभी पर जाम लगाने का आरोप
जरीफनगर थाने के गांव नाधा में रापद प्रत्याशी के रोड शो पर पथराव मामले में रापद के स्टार प्रचारक कुणाल यादव की तहरीर पर 11 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार देर शाम पुलिस ने रापद पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन सभी पर रोड जाम करने का आरोप है।
एसओ एनके यादव की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में डीपी यादव के पुत्र कुणाल यादव समेत उदयपाल सिंह, सतीश, जितेंद्र उर्फ बिल्लू को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रापद के स्टार प्रचारक कुणाल यादव पर समर्थकों को भड़का कर रोड जाम कराने का आरोप है। एसओ एनके यादव का कहना है कि रापद कार्यकर्ता जब जाम लगा रहे थे उस वक्त उनकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।