फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Fri, 17 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला/कैराना।  हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुड़गांव पुलिस टीम ने कांधला क्षेत्र के गांव भारसी में दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लगा, जिसके चलते पुलिस टीम बैरंग लौट गई। बृहस्पतिवार को गुड़गांव पुलिस टीम कांधला थाने पहुंची। थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह को बताया कि उनके थाने के अंतर्गत एक व्यक्ति की जमीन रंजिश में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


हत्याकांड में नामजद आरोपी अपनी ननिहाल भारसी में छिपा हुआ है। इसके बाद कांधला थाना पुलिस को साथ लेकर मुखबिर की निशानदेही पर भारसी में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। दबिश देने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ   लौटना पड़ा। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश में दबिशें डाली जाएगी।

हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराध में हर पहलुओं की   छानबीन की जा रही है। इस     मामले में किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा     जाएगा। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन के बाद ही आरोपी पर शिकंजा कसने की   तैयारी कर ली है।  
विज्ञापन


उधर, कैराना में कुख्यात    मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर मुंसाद के मैनपुरी जेल से फरार होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस दबिश देने में लग गई है। बुधवार रात कैराना पुलिस ने आईटीबीपी के जवानों को साथ लेकर मुंसाद और अन्य बदमाशों की तलाश में खादर क्षेत्र के कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। 

तीन दिन पूर्व मैनपुरी जेल से मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर मुंसाद सहित चार बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद शामली जिले में भी अलर्ट घोषित किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात कैराना कोतवाली पुलिस ने आईटीबीपी के जवानों को साथ लेकर कुख्यात मुंसाद और कैराना निवासी फुरकान सहित अन्य बदमाशों की तलाश में भूरा, खुरगान, जहांनपुरा, जंधेड़ी और बसेड़ा आदि गांवों के जंगलों में खाक छानी। बदमाश तो हाथ नहीं आए, लेकिन ताबड़तोड़ दबिश से लोगों में हड़कंप मचा रहा। कोतवाली    प्रभारी ने बताया कि पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें