फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नट के डेरे पर नकाबपोशों का धावा

Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फैजगंज बेहटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नकदी और जेवर लूट कर ले गए लुटेरे
थाना क्षेत्र के गांव डरेला में रह रहे नट परिवार के डेरे पर सोमवार आधी रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर नकदी और जेवर लूट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।।
विज्ञापन

डेरा स्वामी प्रियेश के मुताबिक, वह अपनी पत्नी सुधा और तीन बच्चों के साथ डेरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक चार नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए और सभी को घेर लिया। चीखपुकार करने पर मारने की धमकी दी। बताया कि इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी सात हजार की नकदी और पाजेब, सोने की अंगूठी, जंजीर समेत करीब 25 हजार का सामान लूट लिए। सभी बदमाश पैदल ही थे। प्रियेश ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। फैजगंज थाना अध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें