फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी यातायात निरीक्षक ने मानी गलती

Wed, 23 Sep 2015 11:40 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली सी चूक पर यातायात निरीक्षक को महिला कांस्टेबल की बेटी के पैर छूकर माफी मांगनी पड़ी। महिला कांस्टेबल और प्रभारी यातायात निरीक्षक योगेंद्र यादव के बीच सुलह के दौरान सीओ लाइन जगदीश चंद्र पाटनी और आईआर सुरेश बाबू यादव भी मौजूद रहे। मामला तीन दिन पुराना था। इसको लेकर बुधवार को महिला कांस्टेबल ने आला अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, तीन दिन पहले महिला कांस्टेबल के पुलिस लाइंस स्थित सरकारी क्वाटर भी उसकी बेटी थी। महिला कांस्टेबल बाहर गई हुई थी। महिला कांस्टेबल का एक रिश्तेदार उसके क्वाटर पर आया था। किसी ने पुलिस को खबर दे दी कि सरकारी क्वाटर में प्रेमी जोड़ा है। प्रभारी यातायात निरीक्षक योंगेंद्र यादव वहां पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। बाद में पता लगा कि वह महिला कांस्टेबल का रिश्तेदार है तो उसे छोड़ दिया गया। यह बात महिला कांस्टेबल को नागवार गुजरी उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। बुधवार को पुलिस लाइंस में अधिकारियों ने दोनों पक्षों में सुलह कराई। इस दौरान प्रभारी यातायात निरीक्षक ने महिला कांस्टेबल की बेटी के पैर छूकर गलती के लिए माफी मांगी।

भ्रामक सूचना पर प्रभारी यातायात निरीक्षक से चूक हो गई थी। किसी का अपमान नहीं होना चाहिए। महिला कांस्टेबल इसके लिए अपना अपमान मान रही थीं। प्रभारी यातायात निरीक्षक ने माफी मांग ली है। दोनों पक्षों में विवाद खत्म हो गया है।-जगदीश चंद्र पाटनी, सीओ लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें